तू कलकल करती नदिया सी,
मैं झरने जैसा उत्पाती !
मेरे विचलित मन की व्यथा को,
तू कैसे शांत कर जाती !
मेरी अविरत गिरती धारा को,
अपने आग़ोश तू भर जाती !
मैं गिरकर तपता निर्जल सा,
फिर से पानी तू कर जाती !
मुझ पानी को फिर पानी तू,
अपने संग लेकर तर जाती !
मेरे संग संग बहकर नदिया तू,
मुझको भी नदिया कर जाती !
~संगीता

No comments:
Post a Comment